Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल होंगे

हमें फॉलो करें कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल होंगे
FILE
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। काफी समय से कप्ता‍न सिंह का नाम राज्यपाल की दौड़ में था।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सोलंकी को तत्काल प्रभाव से हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का कार्यकाल 26 जुलाई को पूरा हो रहा है।

दरअसल 75 वर्षीय कप्तान सिंह को यह पुरस्कार राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा में प्रचंड बहुमत के लिए मिला है। वे राजस्थान के प्रदेश संगठन प्रभारी हैं।

मध्यप्रदेश में खाद्य, उपभोक्ता मामले और जन वितरण प्रणाली की संसदीय सदस्य रहे कप्तान सिंह का जन्म भिंड में 1939 में हुआ था। सोलंकी 2009 से भाजपा सांसद हैं। उन्हें 2012 में दोबारा राज्यसभा के लिए चुना गया।

छत्तीसगढ़ में बलरामजी दास टंडन ने ली राज्यपाल पद की शपथ : उधर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलरामजी दास टंडन ने आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली। टंडन ने शुक्रवार को राजभवन के दरबार हाल में राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यतीन्द्र सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई।

राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने हिंदी में तथा ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विपक्ष के नेता टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल की पत्नी बृजपाल टंडन, पुत्र संजय टंडन और उनके परिजन भी शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री और विधायक भी शामिल थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने किया। टंडन ने संवाददताओं से बाचतीत के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ साधन संपन्न राज्य है तथा यह देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi