Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करार के मुद्दे पर सरकार का जाना तय

प्रधानमंत्री ने देश को अंधेरे में रखा-भाजपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें परमाणु करार कीर्ति आजाद भाजपा मनमोहनसिंह
दरभंगा (वार्ता) , सोमवार, 14 जुलाई 2008 (17:53 IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा है कि परमाणु करार मुद्दे पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार लोकसभा में विश्वासमत हासिल नहीं कर पाएगा और मनमोहन सरकार का जाना लगभग तय है।

आजाद ने कहा कि परमाणु करार मामले में कांग्रेस और मनमोहनसिंह ने देश को अंधेरे में रखा है। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की होगी और लालकृष्ण आडवाणी के देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार पर सांसदों के खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया है।

भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि संप्रग सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि परमाणु करार किसी भी तरह राष्ट्र हित में नहीं है। परमाणु करार में हमें परीक्षण करने से रोका जा रहा है वहीं आवश्यकता के अनुसार ईधन की आपूर्ति की गारंटी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि हम परीक्षण नहीं कर सकते है तो इस करार का क्या फायदा।

पूर्व सांसद ने कहा कि परमाणु करार मुद्दें को लेकर मनमोहनसिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार सभी पार्टियों के सामने आती है और उनसे राय शुमारी कर इसमें सही संशोधन करने के बाद देश की स्वायत्ता को बरकरार रखकर इस करार को करती तो वह देश हित में भी होता।

आजाद ने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में आम लोग महँगाई से जिस प्रकार से त्रस्त है ऐसा पहले कभी देश में नहीं हुआ था उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ-साथ रोजमर्रा के समानों की कीमतें आसमान छू रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi