Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में फिर जन्म लूँगा- सत्य सांई

Advertiesment
हमें फॉलो करें सत्य सांई बाबा
, सोमवार, 25 अप्रैल 2011 (20:05 IST)
ND
जुलाई 1963 में सत्य सांई को दिल का दौरा पड़ा। वे कई दिन बीमार रहे। ठीक होने पर उन्होंने घोषणा की कि वे कर्नाटक के मंडिया जिले के गुनापर्ती गाँव में कस्तूरी के गर्भ से 2023 में प्रेम सांई बाबा के रूप में दोबारा जन्म लेंगे।

सांई के भक्त भी इसी विश्वास पर अडिग हैं कि उनके सांई फिर इस धरती पर उनके बीच आएँगे। सत्य सांईबाबा स्वयं को शिर्डी के सांईबाबा का अवतार बताते थे। शिर्डी के सांई शिव और शक्ति का अवतार थे और सत्य सांईबाबा का कहना था कि वे खुद भी शिव और शक्ति का अवतार हैं, लेकिन उनके होने वाले अवतार प्रेम सांई के बारे में सत्य सांई बाबा का कहना था उनका यह अवतार सिर्फ शक्ति पर केंद्रित अवतार होगा।

कहा जाता है कि शिर्डी के सांई बाबा ने भी 1918 में अपनी मृत्यु से पहले यह भविष्यवाणी की थी कि उनका उत्तराधिकारी मद्रास प्रेसीडेंसी में जन्म लेगा। उनकी यह बात भी सही निकली थी, क्योंकि सत्य सांई बाबा का जहाँ जन्म हुआ वह अनंतपुर जिला उस समय मद्रास का ही हिस्सा था। इस आधार पर सांई के तीसरे अवतार को कर्नाटक में जन्म लेना चाहिए!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi