Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए रेल विश्वविद्यालय

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेल बजट
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (16:08 IST)
PTI
नई दिल्ली। देश में 13 लाख से अधिक कर्मचारियों वाले रेलवे के आधुनिकीकरण तथा विकास के लिए अब देश में एक रेल विश्वविद्यालय भी खोला जायेगा और इसके जरिए कर्मचारियों का कौशल विकास भी किया जाएगा।

रेल मंत्री डी वी सदानंद गौडा ने संसद में रेल बजट पेश करते हुए बताया कि तकनीकी एवं गैर तकनीकी विषयों के एक रेल विश्वविद्यालय खोलने का विचार हैं।

उन्होंने बताया कि हम स्नातक स्तर पर रेलवे से संबंधित विषयों को चालू करने तथा कौशल विकास के लिए तकनीकी संस्थानों के साथ समझौता करेंगे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल ग्रांउड लेवल के कर्मचारियों को स्थानीय तकनीकी संस्थानों में इस्तेमाल करके तकनीकी एवं गैर-तकनीकी किस्म के अल्पअवधि के पाठ्यक्रमों के लिए भेजा जाएगा।

इसके अलावा उच्च रफ्तार जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त करने के लिए सभी स्तर के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भारत तथा विदेश में उपयुक्त संस्थानों में भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि देश में 7172 से अधिक रेल स्टेशन हैं तथा प्रतिदिन 12617 रेलगाड़ियां चलती हैं तथा 13 लाख 10 हजार कर्मचारी हैं। हर रोज दो करोड़ 30 लाख यात्री रेल से सफर भी करते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi