sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घटने लगा है यमुना का पानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली
नई दिल्ली , शुक्रवार, 24 सितम्बर 2010 (12:19 IST)
दिल्ली में कई निचले इलाके आज भी पानी में डूबे हुए हैं जबकि खतरे के निशान से उपर बह रही यमुना नदी में पानी घटने लगा है।

आज सुबह करीब नौ बजे यमुना नदी में जलस्तर 206.14 मीटर था और अनुमानों के अनुसार शाम तक इसके घटकर 205.85 मीटर हो जाने की संभावना है। नदी अब भी 204.83 मीटर के खतरे के निशाने से उपर बह रही है।

कश्मीरी गेट के पास अंतरराज्यीय बस अड्डा टर्मिनल का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया है जिससे बसों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसी बीच हरियाणा ने आज फिर 83 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा।

उल्लेखनीय है कि 32 वर्ष में पहली बार यमुना नदी बुधवार को 207 मीटर के निशान को पार कर गई जिससे गढ़ी मांडू, उस्मानपुर पुश्ता, जगतपुर गाँव, शास्त्री नगर, यमुना विहार, मदनपुर, सोनिया विहार, निगमबोध, जैतपुर, तिब्बत मार्केट और यमुना बाजार समेत कई इलाके में पानी में डूब गए।

शहर में सन् 1978 में भयंकर बाढ़ आयी थी जब यमुना नदी का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुँच गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi