Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्मन बेकरी ब्लास्ट मामले में दो गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र
मुंबई , बुधवार, 8 सितम्बर 2010 (15:29 IST)
FILE
महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने बुधवार को कहा कि पुणे में जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में मुंबई के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने पुणे और नासिक से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पाटिल ने कहा कि पुणे से हिमायत बेग और नासिक से बिलाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से आरडीएक्स और बम बनाने की अन्य सामग्री मिली है।

पुणे की जर्मन बेकरी में 13 फरवरी को हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पर इस विस्फोट को अंजाम देने में आरोपियों को साजो-सामान की मदद देने का संदेह है।

मारे गए लोगों में एक इतालवी, एक ईरानी तथा दो सूडानी नागरिक शामिल थे। पुलिस को विस्फोट में इंडियन मुजाहिदीन तथा पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तोइबा की भूमिका होने का संदेह है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi