Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टूटेगी 'आप', दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली , मंगलवार, 17 जून 2014 (16:31 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक टूट सकते हैं और जल्द ही राजधानी में भाजपा की सरकार का गठन हो सकता है।

दिल्ली भाजपा के प्रभारी और पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मंगलवार को एबीपी न्यूज पर दावा किया है कि दिल्ली में भाजपा सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि आप विधायकों के साथ भाजपा की बैठक हुई है। आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक टूटकर भाजपा के साथ आ सकते हैं।

झा ने यह भी कहा है कि यूं तो भाजपा जोड़तोड़ में विश्वास नहीं करती, लेकिन कोई चलकर खुद हमारे पास आए तो उसका स्वागत है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेता ही करेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दिल्ली की विधानसभा निलंबित है और वहां राष्ट्रपति शासन है। विधानसभा चुनाव के बाद आप नेता अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाई थी, लेकिन 49 दिन सत्ता में रहने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi