Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठंड से कांपा उत्तर भारत, दुनिया में भी हाल बेहाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें ठंड से कांपा उत्तर भारत, दुनिया में भी हाल बेहाल
FILE
नई दिल्ली। पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में पड़ रहा है। रविवार सुबह दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी भारत के पंजाब और हरियाणा भी ठंड की गिरफ्त में आ गए हैं। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में पारा सामान्य से कई डिग्री गिर गया है।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान रविवार को माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अदमपुर और जालंधर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले पन्ने पर विदेशों में ठंड का कोप...


webdunia
FILE
देश ही नहीं विदेशों में भी ठंड अपना कोप बरसा रही है। उत्तरी अमेरिका और कनाडा में हाल ही में बर्फीला तूफान आया हैं। बताया जाता है कि पांच दिन से करीब 30 हजार घरों में बिजली गुल है।

रूस में सबसे कम तापमान याकुत्सक में -39 डिग्री दर्ज किया गया है। अंटार्कटिका में रूसी जहाज अभ भी बर्फ में फंसा है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi