Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

...तो आडवाणी को पाकिस्तान भेज दो

हमें फॉलो करें ...तो आडवाणी को पाकिस्तान भेज दो
नई दिल्ली , गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (17:09 IST)
FILE
नई दिल्ली। सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने के समर्थन और विरोध के बीच इस मामले पर ट्‍विटर पर जंग छिड़ गई है। सानिया के बहाने लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर भी निशाना साधा है।
webdunia
TWITTER

इफ्तिखार हुसैन नामक व्यक्ति ने एक ट्‍वीट में कहा है कि यदि भारत को सानिया मिर्जा को 'पाकिस्तान की बहू' कहने पर आपत्ति है तो उन्हें शोएब मलिक को 'भारत का दामाद' मान लेना चाहिए। आईएएम पीरजादा लिखते हैं कि यदि भाजपा को सानिया मिर्जा स्वीकार नहीं है तो उन्हें भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
webdunia
TWITTER

अनंत चतुर्वेदी की राय इन दोनों से अलग है। अनंत का मानना है कि भाजपा का विरोध जायज है। सानिया अब भारतीय नहीं है। अत: उन्हें ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने का तेलंगाना सरकार का फैसला सही नहीं है। प्रमोद पांडा किरण बेदी को नसीहत देते हुए लिखते हैं कि मैडम, कृपया सलाह न दें। हम भारतीय हैं पाकिस्तानी नहीं। वे फैसले पर सवाल उठाते हैं कि सानिया मिर्जा क्यों, साइना नेहवाल क्यों नहीं?
webdunia
TWITTER

बिरंची आचार्य ने ट्‍वीट किया है कि भाजपा नेताओं की मानसिकता संकीर्ण है। सानिया भारतीय हैं और लोगों को उन पर गर्व हैं। दिलीप लिखते हैं कि जिस तरह सोनिया गांधी भारतीय हैं, उसी तरह साइना मिर्जा भी पाकिस्तानी हैं। सुनील ककरानिया ने सानिया को कश्मीर से जोड़ दिया। उनका कहना है कि कश्मीर की तरह सानिया भी भारत का अभिन्न अंग है।
webdunia
TWITTER

अजीतसिंह नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया है कि आडवाणी के बारे में क्या खयाल हैं, जो 'सन ऑफ पाकिस्तान' हैं। अश्लेषा जोशी लिखती हैं कि किसी को भी सानिया मिर्जा को ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi