Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में दौड़ेगा मोदी का 'भाग्यशाली रथ'

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली नगर निगम चुनाव
नई दिल्ली , बुधवार, 8 फ़रवरी 2012 (18:10 IST)
WD
FILE
दिल्ली नगर निगम चुनाव के करीब आने के बीच प्रदेश भाजपा ने 15 दिन की जन संघर्ष यात्रा के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस 'भाग्यशाली रथ' को मंगाया है जिसका उपयोग मोदी ने 2007 के विधानसभा चुनाव में किया था।

दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में इस यात्रा को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी गांव से शनिवार को हरी झंडी दिखाएंगे। गुप्ता ने कहा कि यात्रा का आयोजन दिल्ली के लोगों में प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है।

गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और इस जन संघर्ष यात्रा से सरकार को हटाने की हमारी मांग काफी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 11 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी को समाप्त होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi