दूसरी हरित क्रांति की जरूरत-पाटिल
अगरतला , शनिवार, 25 सितम्बर 2010 (08:50 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज कहा कि देश में दूसरी हरित क्रांति शुरू करने का समय आ गया है।अगरतला नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पाटिल ने कहा कि 1960 के दशक के आखिरी दौर में शुरू की गई हरित क्रांति ने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया।हालाँकि वर्तमान समय में जब हम सभी के लिए खाद्य सुरक्षा की बात कर रहे हैं तो ऐसे समय में दूसरी हरित क्रांति शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मिशन परिवहन सेवाओं के साथ ही आधारभूत संरचना का विकास करना।यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकार बहुत प्रसन्नता हुई है कि रेलवे लाइन को अगरतला तक विस्तारित कर दिया गया है और इसे दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम तक बढ़ाने के लिए कार्य जारी है। (भाषा)