Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश के लिए सबसे विनाशकारी कांग्रेस-रामदेव

Advertiesment
हमें फॉलो करें देश के लिए सबसे विनाशकारी कांग्रेस-रामदेव
FILE
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के लिए सबसे विनाशकारी कांग्रेस पार्टी है। केन्द्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी।

रामदेव ने शनिवार को कहा कि देश को आज भी आर्थिक आजादी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस देश में टैक्स ज्यादा होता है, वहां की जनता दरिद्र हो जाती है। केन्द्र की सरकार ने आर्थिक नीतियों का जनाजा निकाल दिया है।

मनमोहन और मोदी पर क्या बोले रामदेव... पढ़ें अगले पेज पर...


उन्होंने कहा कि आर्थिक नीतियों के मामले में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सारे टैक्स समाप्त कर देने चाहिए। एक सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा कि जब वजीर को नहीं दिखता है तो फकीर को समाधान देना होता है।

मोदी पर विश्वास जताते हुए रामदेव ने कहा कि वे भाजपा के पीएम उम्मीदवार को मुद्दों के आधार पर समर्थन देंगे। मोदी को विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का आश्वासन देना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi