Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए साल में महंगाई की मार, बढ़े रसोई गैस के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें नए साल में महंगाई की मार, बढ़े रसोई गैस के दाम
नई दिल्ली , बुधवार, 1 जनवरी 2014 (20:04 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमतों में तेजी के मद्देनजर गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का दाम बुधवार को 220 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया। गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर वह हैं जिसका उपयोग ग्राहक सब्सिडी युक्त सिलेंडर का कोटा समाप्त होने के बाद करते हैं।
FILE

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों ने कहा कि 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,241 रुपए होगी जो पहले 1,021 रुपए थी।

उपभोक्ता साल में सब्सिडी वाले नौ सिलेंडर ले सकते हैं। इसके अलावा उन्हें बाजार दर पर सिलेंडर लेना पड़ता है। सब्सिडी युक्त 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की लागत दिल्ली में 414 रुपए है।

अगले पन्ने पर... एक माह में तीसरी बार बढ़े दाम...


पिछले एक महीने में यह तीसरा मौका है जब गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। एक दिसंबर को ऐसे सिलेंडर का दाम 63 रुपए तथा 11 दिसंबर को 3.50 रुपए बढ़ाया गया था। जब सरकार ने एलपीजी डीलर एवं वितरकों के कमीशन बढ़ाए थे तब दाम में 3.50 रुपए बढ़ाए गए थे।

सरकार ने सितंबर 2012 में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की सीमा सालाना छह तय की थी। बाद में जनवरी 2013 में इसे बढ़ाकर नौ कर दिया गया। इस सीमा से अधिक सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को बाजार दर पर एलपीजी सिलेंडर खरीदना पड़ता है।

क्यों बढ़े दाम...अगले पन्ने पर...


सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां औसत आयातित लागत तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर के आधार पर गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम हर महीने की एक तारीख को संशोधित करती हैं।

अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को सब्सिडी युक्त सिलेंडर पर फिलहाल 762.70 रुपए प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है। जाड़े में ईंधन की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी के दाम चढ़े हैं। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi