Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पांच गांधीवादियों को बजाज पुरस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें जमनालाल बजाज पुरस्कार
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 नवंबर 2011 (00:56 IST)
जमनालाल बजाज फाउंडेशन ने वर्ष 2011 के 34वें जमनालाल बजाज पुरस्कारों के लिए सोमवार को पांच गांधीवादी लोगों के नामों की घोषणा की, जिनमें गांधी शांति प्रतिष्ठान के अनुपम मिश्र शामिल हैं।

जमनालाल बजाज फांउडेशन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अनुपम मिश्र को ग्रामीण विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के लिए विजेता घोषित किया गया। वे गांधी शांति प्रतिष्ठान के संस्थापक सदस्य भी हैं।

अन्य विजेताओं में विनोबा सेवा आश्रम के रमेश भैया और विमला बहन को सकारात्मक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक न्यास की शोभना रानाडे को महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा विकास में योगदान के लिए चुना गया।

भारत के बाहर गांधीवाली मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इंडोनेशिया के आगस इंद्र उदयन के नाम रहा।

फाउंडेशन की विज्ञप्ति के मुताबिक उदयन बाली और लांबोक में अपने चार आश्रमों के माध्यम से इंडोनेशिया में अहिंसा, सत्य व मानवता के सिद्धांतों के आधार पर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने में सक्रियता से शामिल रहे हैं। जमनालाल बजाज की स्मृति में 1977 में फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi