Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी‍ सिंह की अंत्येष्टि

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व प्रधानमंत्री
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार शाम यहाँ गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अग्नि को समर्पित कर दिया गया।

सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अजय प्रताप सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, मित्र और प्रशंसकों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी।

रामविलास पासवान और सुबोध कांत सहाय सहित केंद्रीय मंत्रियों, उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और कई अन्य नेताओं ने पवित्र संगम पर अंत्येष्टि कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सिंह के आवास पर जाकर दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन किए।

राजीव गाँधी को सत्ता से बेदखल करने के बाद 1989 में केंद्र में पहली गैर कांग्रेसी गठबंधन सरकार बनाने वाले सिंह का गुरुवार को को दिल्ली में निधन हो गया था।

पिछले 17 सालों से कैंसर से पीड़ित 77 वर्षीय नेता ने अपोलो अस्पताल में अंतिम साँस ली, जहाँ उन्हें करीब छह महीने पूर्व भर्ती कराया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi