Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'प्रेम रस बरसे ब्रज में' का मंचन (वीडियो रिपोर्ट)

हमें फॉलो करें 'प्रेम रस बरसे ब्रज में' का मंचन (वीडियो रिपोर्ट)
इंदौर। श्री विट्ठलेश मंडल द्वारा भक्त कवि रसखान पर आधारित नाटक 'प्रेम रस बरसे ब्रज में' का मंचन रवींद्र नाट्यगृह में किया गया। इसमें कृष्णलीला सार का सुरुचिपूर्ण सजीव चित्रण करते हुए ब्रज के कण-कण में बसे प्रेमरस को मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मंचन के दौरान सोलहवीं सदी के कृष्ण भक्त रसखान की भक्ति, वेदना और व्याकुलता को दर्शकों ने महसूस किया। पूर्व जन्मों के पुण्यों के कारण रसखान दैहिक आसक्ति से ऊपर उठते हुए परमसत्ता के प्रेम मार्ग पर चलकर भक्ति रस में डूबी अनूठी रचनाओं के सृजनकार बने।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi