Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें फ्रांस्वा ओलोंद
नई दिल्ली , गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (22:18 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद के भारत आगमन पर गुरुवार को महाराष्ट्र के जैतापुर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि जैतापुर परमाणु संयंत्र फ्रांसीसी कंपनी ‘अरेवा’ के सहयोग से बनाया जा रहा है। इस संयंत्र का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि फुकुशिमा जैसी आपदा से बचाव के लिए इस परियोजना में सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं।

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (आइपवा) और अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने ‘अरेवा’ की मदद से जैतापुर में परमाणु संयंत्र स्थापित करने के विरोध में प्रदर्शन किया।

आइपवा की सचिव कविता कृष्णन ने कहा, परमाणु ऊर्जा संयंत्र उस जमीन पर स्थापित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल पहले ‘अलफोंसो’ आम की पैदावार के लिए किया जाता था।

परमाणु संयंत्र के निर्माण से इलाके के किसानों की आजीविका खत्म हो जाएगी और इससे पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ेगा। हम फिर से फुकुशिमा जैसी आपदा नहीं चाहते। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi