बिहार से जद (यू) के सांसद प्रभुनाथसिंह भोजपुरी फिल्म 'बेहूला' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। पहली बार वे इस फिल्म के माध्यम से अपने अभिनय का जलवा पर्दे पर बिखेरेंगे। फिल्म में उनके साथ हेमामालिनी, भाग्यश्री और नगमा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।
'बेहूला' में एक गीत भी प्रभुनाथसिंह पर फिल्माया गया है। फिल्म की कहानी बेहूला नाम की स्त्री की कहानी है। प्रभुनाथसिंह से पहले रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव, महेश मांजरेकर की फिल्म 'पद्मश्री लालूप्रसाद यादव' में काम कर चुके हैं।
हाल में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में सपा सांसद अमरसिंह नजर आए। सूत्रों के अनुसार भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने फिल्म 'कॉरपोरेट' की पटकथा में हिस्सेदारी की थी। पहले दक्षिण भारतीय नेताओं के फिल्मों में काम करने की खबरे अधिक आती थीं, अब उत्तर के नेता भी इस राह पर चलने लगे हैं। (नईदुनिया)