Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेहंदी हसन सुपुर्द-ए-खाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेहंदी हसन
कराची , शनिवार, 16 जून 2012 (00:52 IST)
FILE
गजल की दुनिया के शहंशाह मेहंदी हसन को शुक्रवार को यहां सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी।

भारतीय सरजमीं पर पैदा हुए हसन का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया था। वे 84 साल के थे। कराची की नूरानी मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हसन के जनाजे की नमाज अदा की गई। उनके जनाजे में परिवार और दोस्तों के अलावा गायक, नेता, सामाजिक कायकर्ता और समाज के हर तबके के लोग शामिल हुए।

हसन की पैदाइश राजस्थान के लूना गांव में 1927 में हुई थी। बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे। उनके वालिद उस्ताद अजीम खान और चाचा उस्ताद इस्माइल खान मशहूर शास्त्रीय गायक थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi