Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी का दबदबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रपति चुनाव उत्तरप्रदेश
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 13 जून 2007 (18:18 IST)
राष्ट्रपति चुनाव में उत्तरप्रदेश का दबदबा सर्वाधिक है और वहाँ के सांसदों और विधायकों के मतों का मूल्य सबसे ज्यादा है, जबकि सिक्किम का सबसे कम है।

देश के सबसे बड़े प्रांत उत्तरप्रदेश में विधायकों के हर एक मत का मूल्य 208 है। इस तरह 403 सदस्यों वाली उत्तरप्रदेश विधानसभा के कुल मतों का मूल्य 83824 है।

इसके विपरीत नन्हे से प्रांत सिक्किम में विधायक के एक मत का मूल्य महज सात है। समूची सिक्किम विधानसभा के कुल मतों का मूल्य सिर्फ 224 है।

सिक्किम जैसी ही स्थिति मिजोरम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय जैसे छोटे प्रांतों की है। यह स्थिति सिर्फ पूर्वोत्तर प्रांतों की ही नहीं है। पश्चिम में गोवा और दक्षिण में पुडुचेरी की स्थिति भी इनसे भिन्न नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi