Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैरी पॉटर की किताब का हिंदी संस्करण

Advertiesment
हमें फॉलो करें हैरी पॉटर हिंदी जे.के. रोलिंग
भोपाल (वार्ता) , शनिवार, 22 सितम्बर 2007 (13:36 IST)
विख्यात लेखिका जे.के. रोलिंग की चर्चित कृति हैरी पॉटर सिरीकी छठी पुस्तक 'हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस' का हिंदी रूपांतरण आज से पूरे देश में उपलब्ध रहेगा।

मंजुल पब्लिशिंग हाउस के प्रबंध निदेशक विकास रखेजा ने बताया कि हिंदी भाषा में अनुदित पुस्तक का नाम 'हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस' रखा गया है। हिंदीभाषी बच्चों की रुचि को ध्यान में रखकर इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद किया गया है।

हैरी पॉटर सिरीज की सातवीं और अंतिम पुस्तक का हिंदी रूपांतरण इस वर्ष दिसंबर माह तक आने की संभावना है। पाँचवीं सिरीज का हिंदी रूपांतरण इसी वर्ष पाँच सितंबर को जारी हुआ है।

रखेजा ने बताया कि छठी सीरिज की पुस्तक के हिंदी अनुवाद के लिए लोगों की काफी माँग थी। इसी को ध्यान में रखकर निर्धारित समय से पहले हिंदी में अनुदित किताब लोगों के लिए मुहैया कराई गई है।

उन्होंने बताया कि हैरी पॉटर सीरिज से जुड़ी किताबों के भारतीय भाषा में अनुवाद का अधिकार देश में मात्र उनके प्रकाशन मंजुल भोपाल को है।

उन्होंने कहा कि देश में हैरी पॉटर के अनेक प्रशंसक हैं, जो अंग्रेजी संस्करण पढ़ चुके हैं, लेकिन हिंदी संस्करण में भी उनकी उतनी ही रुचि है।

हैरी पॉटर का यह हिंदी संस्करण भी अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप हैं। हिंदी संस्करण की इस पुस्तक का आवरण इंग्लैड के ब्लूम्सबरी द्वारा नहीं, बल्कि अमेरिका के वार्नर ब्रास द्वारा डिजाइन किया गया है, जो बच्चों में काफी लोकप्रिय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi