Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शास्त्रीय गायिका गंगूबाई का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें गंगूबाई हंगल
हुबली (भाषा) , मंगलवार, 21 जुलाई 2009 (10:00 IST)
हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की जानी-मानी गायिका गंगूबाई हंगल का संक्षिप्त बीमारी के बाद एक अस्पताल में निधन हो गया।

डॉक्टर आशो कलामदनी ने बताया कि गंगूबाई (97) की हालत नाजुक होने पर कल रात जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली।

गंगूबाई के पोते मनोज हंगल ने बताया कि उनका निधन सुबह सात बजकर दस मिनट पर हुआ गंगूबाई अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं।

उन्हें तीन जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वे 12 जुलाई को घर आ गई थी। दो दिन बाद उन्हें साँस लेने में दिक्कत के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

किराना घराने की खयाल गायकी की पुरोधा रही गंगूबाई का जन्म कर्नाटक के धारवाड़ में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था। पद्म भूषण, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गंगूबाई ने अपनी सुरीली आवाज से छह दशकों से भी अधिक समय तक संगीतप्रेमियों को सम्मोहित रखा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi