sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देवानंद के निधन से मनमोहन भी गमजदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनेता देवानंद
नई दिल्ली , रविवार, 4 दिसंबर 2011 (19:06 IST)
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करने वाले उनके लाखों प्रशंसकों में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी शामिल हो गए।

उन्होंने देवानंद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि फिल्म जगत ने अपने सबसे प्यारे अभिनेताओं में से एक को खो दिया। देवानंद के बेटे सुनील को भेजे शोक संदेश में सिंह ने देवानंद को महान अभिनेता, निर्माता और महान कलाकार बताया।

इस सदाबहार हीरो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सिंह ने उन्हें एक महान अदाकार बताया जिन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक सिनेप्रेमियों का मनोरंजन किया।

अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देवानंद अपने पीछे महान फिल्मों का बहुमूल्य खजाना छोड़ गए हैं और उनके प्रशंसक उन्हें गाइड, हम दोनों और प्रेम पुजारी जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके किरदार के लिए हमेशा याद रखेंगे। मैं उनके निधन से शोक में डूबे उनके लाखों प्रशंसकों में शामिल हूं।

देवानंद को मिले पद्म भूषण और कई पुरस्कारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में बनाई गई जगह को दर्शाता है। इस मशहूर सितारे के निधन से फिल्म उद्योग ने अपने सबसे प्रिय नायकों में से एक को खो दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवानंद ‘लंबे समय तक अभिनय और फिल्म निर्माण के जुनून की प्रतिमूर्ति’ थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi