Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शत्रु नहीं छोड़ेंगे भाजपा का साथ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें शत्रुघ्न सिन्हा
पटना , मंगलवार, 6 अगस्त 2013 (08:22 IST)
FILE
पटना। फिल्म स्टार और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा का साथ नहीं छोड़ेंगे। भाजपा उन्हें मनाने में लगी है और जदयू ने भी कहा है कि शत्रुघ्न ने पार्टी में शामिल होने का कोई संकेत नहीं दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जदयू में शामिल होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। शत्रुघ्न के नीतीश को ‘पीएम मटीरियल’ संबंधी बयान से भाजपा में बवाल मच गया था।

एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वे अब भाजपा के अंग नहीं हैं। इसलिए मेरा इस प्रश्न का उत्तर देना कि वे जदयू में शामिल हो रहे हैं, उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सिन्हा की पूरी वफादारी उनके पार्टी की तरफ है और वे अपनी बातें वर्तमान हालात पर स्वतंत्र रूप से रखते हैं जो कि एक स्वस्थ परंपरा है।

नीतीश ने कहा कि सिन्हा अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं तथा वे इस बात को मानते हैं कि जदयू की सोच पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने हमारी तारीफ की, हम उनके बयान का स्वागत करते हैं और उनकी इज्जत करते हैं।

नरेंद्र मोदी की नई चुनावी टीम में स्थान नहीं पा सकने वाले सिने स्टार सिन्हा द्वारा हाल में नीतीश कुमार को ‘पीएम मटीरियल’ बताए जाने से भाजपा को फजीहत झेलनी पड़ी थी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद नीतीश की पार्टी जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

अगले पन्ने पर, शत्रुघ्न मामले पर क्या बोले मोदी...


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi