Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन तेंडुलकर के मुरीद हैं पंडित भीमसेन जोशी

Advertiesment
हमें फॉलो करें पंडित भीमसेन जोशी
पुणे (भाषा) , शुक्रवार, 7 नवंबर 2008 (11:08 IST)
वैसे तो शास्त्रीय संगीत और क्रिकेट का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन भारत रत्न से नवाजे जाने वाले पंडित भीमसेन जोशी भी सचिन तेंडुलकर के मुरीद हैं। एक बार मास्टर ब्लास्टर को पंडितजी ने यह कहकर हक्का-बक्का कर दिया था कि वे उनके प्रशंसक हैं।

बात 1999 की है, जब नई दिल्ली में पद्म विभूषण समारोह के दौरान पंडित भीमसेन जोशी तेंडुलकर के पास गए और खुद को उनका बड़ा प्रशंसक बताया। उस समय तेंडुलकर भी पद्म विभूषण प्राप्त करने आए थे।

मीडिया के साथ अपने पिता के शौकों को बाँटते हुए उनके शास्त्रीय संगीतकार बेटे श्रीनिवास जोशी ने कहा कि जब पंडितजी ने सचिन से बात की तो वे काफी हक्के-बक्के रह गए। इस पर सचिन ने धीमे से कहा कि मैं भी आपकी प्रसिद्धि के बारे में जानता हूँ।

उन्होंने बताया कि पंडितजी को टेलीविजन पर सचिन को खेलते देखना काफी पसंद है। वे एक बार कोलकाता में मैच के दौरान सचिन से मिलने एक होटल भी गए, जहाँ मास्टर ब्लास्टर ठहरे हुए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi