Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CAA Protest : यूपी में तीसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन, रामपुर में 1 की मौत

हमें फॉलो करें CAA Protest : यूपी में तीसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन, रामपुर में 1 की मौत
, शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (16:01 IST)
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में पिछले तीन दिन से हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद शनिवार को अन्य इलाकों में शांति रही लेकिन रामपुर सुलग उठा।
 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां कहा कि प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद उलेमाओं ने लोगों को प्रदर्शन के लिए घरों से निकलने का आहवान किया।
 
उलेमाओं के आहवान के बाद हजारों की संख्या में लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए। इदगाह के पास इकट्ठा होकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
 
इस दौरान पुलिस और भीड़ बिलकुल आमने-सामने हो गई। प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने एक पुलिस जीप के अलावा आठ अन्य वाहनों को भी फूंक दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में एक शख्स की मौत की खबर भी आ रही है। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। 
 
उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां भांजी। काफी देर तक भीड़ और पुलिस के बीच झड़प चलती रही। भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़ दी, वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान भीड़ लगातार सरकार और एनआरसी विरोधी नारे लगाती रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कटक में जीती टीम इंडिया तो बनेगा लगातार 10 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड, कोहली ने कहा- टीम अभी भी कर रही है गलतियां