Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोमनाथ मंदिर को दान किया 100 किलो सोना...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोमनाथ मंदिर को दान किया 100 किलो सोना...
अहमदाबाद , मंगलवार, 10 मई 2016 (20:00 IST)
अहमदाबाद। सोमनाथ मंदिर को एक व्यक्ति ने तीन साल में 100 किलो सोना दान किया है। इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है। इस दान की मदद से मंदिर का गर्भगृह एक बार फिर स्वर्ण जड़ित हो गया है। 
 
सोमनाथ महादेव मंदिर को मिले 40 किलो सोने से मंदिर के अंदर के भाग को स्वर्ण जड़ित किया गया। कहा जाता है कि सदियों पहले सोमनाथ महादेव मंदिर सोने का था। मगर कई बार इस मंदिर को लुटेरों ने लूट लिया और मंदिर पत्थर का रह गया।
 
मुंबई के विसनदास होलाराम परिवार ने सोमनाथ महादेव मंदिर को तीन साल पहले 100 किलो सोना डोनेट करने का संकल्प किया था। दो साल पहले 60 किलो सोना दान दिया था जिससे मंदिर का त्रिशूल, गर्भ गृह, डमर, ध्वजादंड और शिखर सुवर्ण जड़ित किया गया था। अब 40 किलो सोना दान किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीश्री रविशंकर को मिला एनजीटी का नोटिस