Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में पहली बार 11 महिलाएं

हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में पहली बार 11 महिलाएं
, बुधवार, 7 जुलाई 2021 (20:08 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में पहली बार महिला मंत्रियों की संख्‍या बढ़कर 11 हो गई है। मोदी के दूसरे कार्यकाल में 5 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था। इनमें से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
मोदी कैबिनेट के बुधवार के विस्तार में 7 महिलाओं को स्थान दिया गया। सभी सातों महिलाओं को राज्यमंत्री बनाया गया। इनमें भाजपा की नई दिल्ली की मीनाक्षी लेखी, मिर्जापुर से लोकसभा सांसद एवं अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक की शोभा करंदाजले, सूरत से सांसद दर्शन विक्रम, कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी, त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से सांसद डॉ. भारती पवार को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
इनमें मीनाक्षी लेखे पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं, जबकि भारती एमबीबीएस डॉक्टर हैं। इनको मिलाकर मोदी मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्‍या बढ़कर 12 हो गई हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति (ग्रामीण विकास राज्यमंत्री), रेणुका सिंह सरूता (राज्यमंत्री आदिम जाति मामले) पहले से ही मोदी कैबिनेट में शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईमानदार चोर, दोस्त की जान बचाने की लिए की चोरी, चिठ्ठी छोड़कर कहा, लौटा देगा रुपए