Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विशेष विमान से भारत लौट रहे अफगानिस्तान में फंसे भारतीय, सिख व हिन्दू धर्मग्रंथ भी लाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें विशेष विमान से भारत लौट रहे अफगानिस्तान में फंसे भारतीय, सिख व हिन्दू धर्मग्रंथ भी लाएंगे
, शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (12:33 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में फंसे 110 भारतीयों और अफगान सिखों एवं हिन्दुओं को शुक्रवार को विशेष चार्टर्ड विमान से काबुल से नई दिल्ली लाया जा रहा है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 3 श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी और हिन्दू धार्मिक पुस्तकें भी यहां लाई जा रही हैं।
 
चंडोक ने कहा कि भारत सरकार की ओर से विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए 110 भारतीयों और अफगान सिखों एवं हिन्दुओं को यहां लाया जा रहा है। विमान के शुक्रवार दोपहर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि अफगानिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों के 3 पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी और 5वीं शताब्दी के प्राचीन असामाई मंदिर, काबुल से रामायण, महाभारत और भगवद् गीता सहित हिन्दू धार्मिक ग्रंथों को भी लाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अफगान नागरिकों का सोबती फाउंडेशन द्वारा पुनर्वास किया जाएगा, वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिबजी को गुरुद्वारा गुरु अर्जनदेवजी, महावीर नगर तथा हिन्दू धर्मग्रंथों को असामाई मंदिर, फरीदाबाद ले जाया जाएगा। चंडोक ने इस काम में सहयोग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम का गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने विदेश मंत्रालय, विशेष रूप से जेपी सिंह (संयुक्त सचिव) विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान मामलों के प्रकोष्ठ और अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नैनो कण से बनी फूड पैकेजिंग सामग्री कहीं बेहतर