Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UPA के 10 साल के शासनकाल में 12000 करोड़ का भ्रष्टाचार : शाह

हमें फॉलो करें UPA के 10 साल के शासनकाल में 12000 करोड़ का भ्रष्टाचार : शाह
रामेश्वरम , शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (21:50 IST)
BJP march in Tamil Nadu: भाजपा के शीर्ष नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके गठबंधन का नाम बदलकर ‘इंडिया’ करने से कुछ नहीं होगा। शाह ने आरोप लगाया कि संप्रग की सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में 12,000 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार किया।
 
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई की राज्यव्यापी ‘एन मन, एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग) पदयात्रा की शुरुआत से पहले शाह यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
 
संप्रग पर निशाना : उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगी दल लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे, तो जनता को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान 2जी घोटाले और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले सहित भ्रष्टाचार याद आएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने हाल में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का गठन किया है।
 
तमिल संस्कृति का सम्मान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तमिल पैरोकारी को आगे बढ़ाते हुए शाह ने कहा कि मोदी ने नये संसद भवन में सेंगोल (राजदंड) स्थापित करके तमिल संस्कृति का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा की यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य तमिल भाषा को हर जगह ले जाना है।
 
उन्होंने द्रमुक शासन पर निशाना साधते हुए इसे देश का सबसे भ्रष्ट शासन बताया और कहा कि भाजपा की यात्रा तमिलनाडु में विकास और सुशासन की राजनीति शुरू करने का एक प्रयास है।
 
अमित शाह ने अन्नाद्रमुक के दिवंगत नेता एमजीआर और जयललिता की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा उनके नक्शेकदम पर चलकर जनहितैषी कार्यों को आगे बढ़ाएगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WFI Elections 2023 : WFI चुनाव से पहले बृजभूषण ने बुलाई बैठक, क्या दामाद विशाल सिंह बनेंगे उम्‍मीदवार