Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया, मनमोहन और राहुल ने नेहरू को 130वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हमें फॉलो करें सोनिया, मनमोहन और राहुल ने नेहरू को 130वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
, गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (09:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई गणमान्य लोगों ने पूर्व प्रधनमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
 
सोनिया, डॉ. सिंह, राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ ही कांग्रेस के कई सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं ने यहां पंडित नेहरू की समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World diabetic day 2019 : डायबिटिक रोगियों के आंखों की नियमित जांच जरूरी