Publish Date: Thu, 14 Jan 2021 (08:33 IST)Updated Date: Thu, 14 Jan 2021 (08:42 IST)
कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान, अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग, मकर संक्रांति पर पर्व स्नान समेत इन खबरों पर गुरुवार, 14 जनवरी को रहेगी सबकी नजर...
08:39 AM, 14th Jan
कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की तैयारियां जोरो पर। विमानों के जरिये देश भर में विभिन्न हवाईअड्डों पर टीके की खेप पहुंचाई गई, जहां से ये छोटे शहरों को भेजी जा रही है। देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।
वाशिंगटन में कांग्रेस बिल्डिंग कैपिटल हिल पर हाल ही में हुई हिंसा को उकसाने के आरोप में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाए गए दूसरे ऐतिहासिक महाभियोग के प्रस्ताव को बहस के बाद बुधवार को पास कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लोकतंत्र के इतिहास में एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहर की संभावना।
कुंभ वर्ष में गुरुवार को मकर संक्रांति का पहला पर्व स्नान है। इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्तर भारत से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।