Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सबसे धनवान भगवान, तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को 2022 में 1450 करोड़ का चढ़ावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सबसे धनवान भगवान, तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को 2022 में 1450 करोड़ का चढ़ावा
, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (20:24 IST)
तिरुपति। आंध्र प्रदेश की तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को वर्ष 2022 में श्रद्धालुओं से भेंट (हुंडी संग्रह) में 1,450 करोड़ रुपए से अधिक मिले हैं। इस मंदिर को दुनिया का सबसे अमीर हिंदू मंदिर माना जाता है।
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी के अनुसार, पिछले साल मंदिर में 2.37 करोड़ श्रद्धालु आए। 2021 में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.04 करोड़ रही और उनसे हुंडी संग्रह के रूप में 833.41 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।
 
रेड्डी ने कहा कि 2022 में 2.37 करोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए और हुंडी में 1,450.50 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। मंदिर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंकड़ों की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि 2021 और 2022 की शुरुआत के ज्यादातर हिस्से कोविड-19 पाबंदियों के तहत थे।
webdunia
कहां पर है वेंकटेश्वर मंदिर : तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य के तिरुपति जिले में स्थित है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वेंकटेश्वर स्वामी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने कुछ समय के लिए स्वामी पुष्करणी नामक तालाब के किनारे निवास किया था।

यह तालाब तिरुमाला के पास स्थित है। तिरुपति के चारों ओर पहाड़िया शेषनाग के 7 फनों के आधार पर बनी हैं, जो कि सप्तगिरि कहलाती हैं। वेंकटेश्वर स्वामी का यह मंदिर 7वीं पहाड़ी पर स्थित है, जो वेंकटाद्रि के नाम से प्रसिद्ध है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरठ में बस में सवार छात्रा को फिल्मी स्टाइल में मारी गोली, आरोपी फरार