Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिक्किम में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

हमें फॉलो करें indain army
, शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (16:00 IST)
सिक्किम में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से थंगू की ओर बढ़ा था।
 
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार, जेमा के रास्ते में एक मोड़ पर वाहन फिसल कर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से जुड़े 6.33 लाख लोग