Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

त्रिपुरा में 18 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें त्रिपुरा में 18 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

अगरतला , सोमवार, 19 अगस्त 2024 (23:51 IST)
18 Bangladeshi nationals arrested in Tripura : त्रिपुरा में 3 स्थानों से 18 बांग्लादेशी नागरिकों और उनके 5 भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां बांग्लादेश में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद किसी भी घुसपैठ के प्रयासों को रोकने के उद्देश्य से की गई सीमा चौकसी का हिस्सा थीं।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनंत दास ने एक बयान में बताया कि गुमटी जिले के लामप्रापाड़ा में बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर उनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया।
बयान के मुताबिक, शनिवार रात को पश्चिमी त्रिपुरा जिले के सिधई क्षेत्र से सात बांग्लादेशी नागरिकों और उनके पांच भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को एक अलग अभियान के दौरान पश्चिम त्रिपुरा के एमबीबी हवाई अड्डा क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
दास ने कहा कि ये गिरफ्तारियां बांग्लादेश में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद किसी भी घुसपैठ के प्रयासों को रोकने के उद्देश्य से की गई सीमा चौकसी का हिस्सा थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

SEBI को हो सकता है 76293 करोड़ का नुकसान, पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी ज्‍यादा