Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्म चाय गिरने के बाद मची भगदड़, चलती ट्रेन से गिरकर 2 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें गर्म चाय गिरने के बाद मची भगदड़, चलती ट्रेन से गिरकर 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 27 जुलाई 2024 (12:24 IST)
3 passengers got burnt due to falling of tea: गोरखपुर से पुणे (Gorakhpur to Pune) जा रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक दर्दनाक वाकया हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनरल कोच में बैठे यात्रियों के ऊपर गर्म चाय (hot tea) गिरने से 3 यात्री झुलस गए। इसके बाद कोच के अंदर अफरातफरी मचने से कई लोग धक्का-मुक्की करने लगे जिससे  दरवाजे पर बैठे 2 यात्री नीचे गिर गए और उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वेंडर को हिरासत में ले लिया गया है।

 
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (15029) बीना के नजदीक करोंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक वेंडर चाय बेचने के लिए जनरल कोच में आया। वेंडर की लापरवाही से थर्मस का ढक्कन खुल गया जिससे गर्म चाय नीचे सो रहे विश्वनाथ निवासी निवासी गोंडा, मनीष निवासी महाराजगंज और दीपक निवासी गोरखपुर के ऊपर गिर गई जिससे तीनों झुलस गए। इसके बाद कोच के अंदर अफरातफरी मच गई। धक्का-मुक्की में दरवाजे पर बैठे 2 यात्री नीचे गिर गए। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वेंडर को हिरासत में ले लिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टालिन ने की केंद्र सरकार की निंदा, बजट को बताया देश से लिया गया बदला