Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'2017 इंडियन ब्लॉगर पुरस्कार' में ब्लॉगर होंगे सम्‍मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2017 Indian Bloggers Award
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (19:10 IST)
नई दिल्ली। 2017 इंडियन ब्लॉगर पुरस्कार में 123 श्रेणियों के शीर्ष ब्लॉगरों को सम्मानित  किया जाएगा। अभी तक इसके लिए 4,000 प्रविष्टियां आई हैं।
 
वर्ष 2007 से ब्लॉगिंग को बढ़ावा दे रहे विश्वभर के भारतीय ब्लॉगर के समुदाय इंडी  ब्लॉगर ने 2017 इंडियन ब्लॉगर पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू होने की जानकारी दी है।  पिछली बार ये पुरस्कार वर्ष 2013 में आयोजित किए गए थे।
 
विजेताओं का निर्णय प्रमुख हस्तियों एवं उद्योग के बड़े नेताओं के एक वैश्विक पैनल द्वारा  किया जाएगा। अंशुल तिवारी (यूथ की आवाज), पूरबा रे (ए-म्यूसिंग), शिव्या नाथ (द शूटिंग  स्टार), आकांक्षा रेधू (ए फैशन एंड लाइफस्टाइल ब्लॉग), वरुण (फोनयेरिना), कार्तिक (बीस्ट  ऑफ त्राल) और लक्ष्मी रेबेका का नाम यह पुरस्कार जीत चुके लोगों की सूची में शामिल  है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मारुति की नई सिलेरियो, कीमत 4.15 लाख रुपए