Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर, लॉकअप में मनेगी होली

हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (20:31 IST)
22 march updates : दिल्ली आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज। विपक्ष के नेताओं ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया है। केजरीवाल मामले में पल-पल की जानकारी.... 

08:31 PM, 22nd Mar
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 26 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है। इस तरह केजरीवाल की होली लॉकअप में ही मनेगी। 

08:06 PM, 22nd Mar
-सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यदि ईडी के पास सब कुछ है तो रिमांड की जरूरत क्यों? उन्होंने कहा- ईडी केवल 3-4 नामों को ही दोहरा रही है। उन्होंने कहा- ईडी के पास केजरीवाल की गिरफ्तारी का कोई ग्राउंड नहीं है। केवल कुछ लोगों के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। यहां पर ना तो गिरफ्तारी की जरूरत थी और ना ही हिरासत में पूछताछ की जरूरत थी।
 
-सीएम केजरीवाल की पत्नी ने सुनीता ने कहा कि 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को पीएम ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।
 
-भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि जनता आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी। जेल से सरकार चलाने के मुद्दे पर भाजपा ने कहा कि जेल से गैंग चलाई जाती है, सरकार नहीं। 

06:03 PM, 22nd Mar
-राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की रिमांड पर फैसला रखा सुरक्षित। किसी भी वक्त आ सकता है फैसला। ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी है। 
 

02:43 PM, 22nd Mar
ईडी ने कोर्ट में कहा
-केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना।
-विजय नायर ने बिचौलियों की तरह काम किया।
-केजरीवाल ने दक्षिण लॉबी से घूस मांगी।
-2 मौकों पर कैश का भारी लेन देन किया गया।
-केजरीवाल ने खास लोगों का पक्ष लिया।
-रिश्‍वत के पैसे कैश दिए गए।
-ईडी ने कोर्ट में 2 लोगों की चैट का हवाला दिया।
-45 करोड़ रुपए हवाला से भेजे गए।
-केजरीवाल पॉलिसी बनाने में माहिर।

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी का जवाब...
- सारे सबूत मनगढ़ंत।
- गिरफ्तारी का हक और उसकी जरूरत 2 अलग अलग चीजें। कानून को देखना जरूरी।
- सिंघवी ने कहा कि सिर्फ 3-4 लोगों का जिक्र कर रही है ईडी
- आपके पास सबूत तो रिमांड की क्या जरूरत?
- गिरफ्‍तारी की अभी जरूरत नहीं।

02:11 PM, 22nd Mar
ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश किया।

12:34 PM, 22nd Mar
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, निचली कोर्ट में कहेंगे बात। अर्जी में दी थी गिरफ्तारी को चुनौती।

11:49 AM, 22nd Mar
-ED ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट, हमारा पक्ष सुने बिना कोई फैसला ना दें। 3 जजों की स्पेशल बेच आज करेगी केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई।
-दोपहर 2 बजे बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी केजरीवाल की पेशी। दोपहर 2 बजे बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी केजरीवाल की पेशी। 10 दिन की रिमांड मांग सकती है ED

11:17 AM, 22nd Mar
ITO के पास आप कार्यकर्ताओं का धरना। कुलदीप कुमार समेत कई आप नेता मौजूद
आप नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
 

11:07 AM, 22nd Mar
-दिल्ली में आप कार्यालय के बाहर भारी हंगामा, पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
-आप कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी 
-केजरीवाल की रीट याचिका पर जल्द होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
-सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की केजरीवाल की याचिका, आज ही होगी सुनवाई
 

10:24 AM, 22nd Mar
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
 
भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जो जैसा करेगा, वैसा भरोगा। भ्रष्‍टाचारी को कानून से डरना चाहिए। जो भ्रष्ट है जेल जाएगा। पात्रा ने दावा किया कि केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा। केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म करने आए थे। उनके जेल जाने से दिल्ली की जनता खुश हैं। ईडी ने 9 समन भेजे, केजरीवाल नहीं गए। उन्होंने कानून का सम्मान नहीं दिया।
 
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, केजरीवाल के परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा। केंद्र सरकार ने नैतिकता गिरा दी है।
 
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा किये तो होना ही था, जब शुरुआत हुई थी तभी हमने कहा था अभी फिल्म बाकी है। ये फिल्म सामने आ गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है और वह एक दल का नेतृत्व भी संभालता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता। ये इनकी राजनीति है।

10:04 AM, 22nd Mar
केजरवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र निरस्त। 27 मार्च को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र।
 

09:33 AM, 22nd Mar
-दिल्ली सीएम केजरीवाल से शुरू हुई पूछताछ।
-केजरीवाल के परिवार से मिलने पहुंचे उनके घर पहुंचे गोपाल राय। पुलिस ने घर के अंदर जाने से रोका। 10 मिनट बाद मिलने की इजाजत।

09:22 AM, 22nd Mar
वरिष्‍ठ आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा...
-ईडी भाजपा का हथियार। साजिश के तहत केजरीवाल की गिरफ्तारी। भाजपा केजरीवाल से डरी हुई है।
-भाजपा चाहती है कि केजरीवाल चुनाव प्रचार ना करें।
-ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश नहीं किए।
-केजरीवाल एक विचार है, प्रेरणा है।
-ये लड़ाई केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नहीं, ये लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए।
 
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, 'देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ED की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।'

08:51 AM, 22nd Mar
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे? अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

08:20 AM, 22nd Mar
अरविंद केजरीवाल का मेडिकल चेकअप हुआ। आज ईडी दिल्ली सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। 
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आप ने किया भाजपा दफ्तर के घेराव का एलान। ITO से आप दफ्तर जाने वाला रास्ता बंद।

08:19 AM, 22nd Mar
धार की ऐतिहासिक भोजशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह ASI सर्वे शुरू हो गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर हो रहा है सर्वे। इस बीच मुस्लिम पक्ष ने सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शरण ली है।


08:17 AM, 22nd Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी 22-23 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी का भूटान दौरा, कई समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर