Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूडान में फंसे 229 और भारतीयों की हुई वतन वापसी, अब तक 1954 लोगों को किया रेस्‍क्‍यू

हमें फॉलो करें सूडान में फंसे 229 और भारतीयों की हुई वतन वापसी, अब तक 1954 लोगों को किया रेस्‍क्‍यू
, रविवार, 30 अप्रैल 2023 (16:12 IST)
  • ऑपरेशन कावेरी में 229 और भारतीयों लौटे वतन
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया ट्वीट 
  • अब तक 1954 लोगों को किया रेस्‍क्‍यू
Operation Kaveri : भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के अपने अभियान के तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को स्वदेश लेकर आया। ये लोग बेंगलुरु पहुंचे। इससे एक दिन पहले सूडान से 365 लोग दिल्ली पहुंचे थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और उड़ान से 229 यात्रियों को बेंगलुरु लाया गया। निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को 754 लोग दो समूहों में भारत पहुंचे थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक 1954 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है।

‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें स्वदेश वापस लाया जा रहा है। कुल 360 नागरिकों के पहले समूह को बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से नई दिल्ली लाया गया था। वहीं दूसरे समूह में अगले ही दिन भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से 246 नागरिकों को मुंबई लाया गया था। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बृजभूषण शरण सिंह ने बताया, क्या है पहलवानों के धरने का राजनीति से कनेक्शन?