Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sudan Conflict: सूडान से भारतीयों की सकुशल वापसी में जुटा भारत, 278 लोग जेद्दाह रवाना

हमें फॉलो करें Sudan Conflict: सूडान से भारतीयों की सकुशल वापसी में जुटा भारत, 278 लोग जेद्दाह रवाना
, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (22:32 IST)
  • सूडान से 278 भारतीय जेद्दाह रवाना
  • ऑपरेशन कावेरी के तह अभियान जारी
  • मिस्र और फ्रांस ने भी मदद की
नई दिल्‍ली। सूडान (Sudan Conflict) में चल रहे सेना और अर्द्धसैनिक बलों के संघर्ष में फिलहाल विराम नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में भारत 'ऑपरेशन कावेरी' (Operation Cauvery)के तहत सूडान में फंसे अपने नागरिकों की सकुशल वापसी में जुटा है। भारत के मित्र देश मिस्र और फ्रांस समेत अन्य देश भी मदद को आगे आए हैं। इस अभियान के तहत 278 लोग जेद्दाह रवाना हो गए हैं।
 
webdunia
हिंसाग्रस्त सूडान से निकासी अभियान के तहत कुछ भारतीय नागरिकों समेत 28 देशों के सिटीजंस को सकुशल बाहर निकालाने काम फ्रांस ने भी किया है, वहीं अब भारत ने भी ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत सूडान में फंसे लोगों के पहले जत्‍थे को रवाना किया है। पहले जत्‍थे में 278 लोग हैं, जो कि सूडान पोर्ट से जेद्दाह के लिए आईएनएस सुमेधा में सवार होकर रवाना हो गए हैं।
 
webdunia
भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई कि आईएनएस सुमेधा से 278 लोगों को सूडान पोर्ट से जेद्दाह के लिए रवाना कर दिया गया है। यह सभी भारतीय सूडान में फंसे हुए थे।
 
शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूडान से 3,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की आकस्मिक योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे। गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ सूडान में स्थिति पर चर्चा की थी।(फ़ाइल चित्र)

Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रकाश सिंह बादल : प्रोफाइल