Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Live : 4 दिग्गजों को मरणोंपरांत भारत रत्न सम्मान

हमें फॉलो करें Live : 4 दिग्गजों को मरणोंपरांत भारत रत्न सम्मान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 30 मार्च 2024 (11:40 IST)
Live Updates 30 march : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर और एम एस स्वामीनाथन  को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।


11:31 AM, 30th Mar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन, 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।
लाल कृष्ण आडवाणी को कल सौंपा जाएगा भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद।


10:50 AM, 30th Mar
मुख्‍तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया।

10:04 AM, 30th Mar
मुख्‍तार अंसारी को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़। मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले नमाज-ए-जनाजा की रस्म अदा की गई।

07:55 AM, 30th Mar
गाजीपुर में पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम। अंसारी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात।
सुबह 10 बजे कालीबाग कब्रिस्तान अंसारी को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

07:54 AM, 30th Mar
बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद मुख्तार अंसारी का शव को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद युसुफपुर लाया। 26 वाहनों के काफिले में अंसारी का शव देर रात उसके पैतृक निवास पहुंचा। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्तार अंसारी कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक