Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची में 31 नाम, जुलाना से विनेश फोगाट, सांपला किलोई से हुड्‍डा

हमें फॉलो करें हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची में 31 नाम, जुलाना से विनेश फोगाट, सांपला किलोई से हुड्‍डा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (22:22 IST)
Congress first list released in Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर जारी उठापटक के बीच कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र हुड्‍डा (Bhupendra Hooda) को गढ़ी सांपला किलोई से टिकट दिया गया है। ALSO READ: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!
 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया और हुड्डा समेत अन्य लोग शामिल हुए।
 
हुड्डा, भान और फोगाट के अलावा कांग्रेस ने मेवा सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, बादली से कुलदीप वत्स, रेवाड़ी से चिरंजीव राव और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
 
आप से गठबंधन पर असमंजस : किसी सांसद के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में बाबरिया ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि आज तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भी सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है। हालांकि, शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई, जिससे गठबंधन की संभावनाएं धूमिल होती नजर आईं।
 
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस कुछ दिनों से आप के साथ गठबंधन करने के विषय पर गहन विचार-विमर्श कर रही है, हालांकि पार्टी के कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई है। सूत्रों ने बताया कि हुड्डा गुट और कुछ अन्य नेता आप के साथ सीट बंटवारे के खिलाफ हैं। इन नेताओं का मानना है कि केजरीवाल की पार्टी का हरियाणा में कोई खास आधार नहीं है।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की और 'न डरने और न पीछे हटने' का संकल्प व्यक्त किया।
 
पूनिया को ‍भी मिला पद : कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पूनिया को पार्टी द्वारा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पूनिया चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। 
webdunia







 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल