Publish Date: Sat, 04 May 2024 (15:42 IST)Updated Date: Sat, 04 May 2024 (16:11 IST)
4 may updates : दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। स्कूलों में बम की धमकी के बाद से अलर्ट दिल्ली पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पल पल की जानकारी...
03:43 PM, 4th May
दिल्ली के कनॉट पैलेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप। पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इलाके को खाली कराया गया।
सूरत और इंदौर के बाद ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने टिकट लौटाते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने पार्टी से प्रचार के लिए फंड नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए यह फैसला किया। यहां से भाजपा के संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं।
11:48 AM, 4th May
पीएम मोदी ने झारखंड के पलामू में कहा कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है - मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है - जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।