Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, MPPSC में भर्ती की आयु सीमा हुई 40 वर्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें बड़ी खबर, MPPSC में भर्ती की आयु सीमा हुई 40 वर्ष
, शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (10:20 IST)
राज्य सरकार ने गुरुवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं प्रदेश के मूल निवासियों के लिए सभी पदों पर नियुक्ति की आयु सीमा फिर से 40 वर्ष कर दी गई है। 11 जून को कैबिनेट ने मध्‍य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए आयु सीमा 5 वर्ष घटा दी थी, वहीं बाहरियों के लिए 7 वर्ष बढ़ाकर इसे सभी के लिए एक समान कर दिया था।
 
खबरों के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के मुताबिक, पीएससी के जरिए भरे जाने वाले पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार ने मध्‍य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए आयु सीमा निर्धारण के लिए एक कमेटी का गठन किया था। 
 
लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए होने वाली नियुक्ति के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच तय की गई है। दोनों ही प्रकार की भर्तियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, नि:शक्तजन और महिलाओं को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। पीएससी के जरिए राजपत्रित, अराजपत्रित और कार्यपालिक पदों के लिए भर्तियां की जाती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : दिल्‍ली को मिली उमस से राहत, देश के कई राज्‍यों में बारिश का इंतजार