Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 26 April 2025
webdunia

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में मारे गए 6 चीनी नागरिक

विस्फोटकों से लदे वाहन को काफिले में घुसाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Attack on Chinese citizens in Pakistan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 26 मार्च 2024 (16:35 IST)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक भीषण आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 5 चीनी नागरिक मारे गए हैं। खैबर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुहम्मद अली गंदापुर ने कहा कि आतंकी हमले में 5 चीनी नागरिक और एक स्थानीय ड्राइवर भी मारा गया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक मारे गए चीनी पेशे से इंजीनियर थे और पाकिस्तान में चल रहे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर रहे थे। डॉन न्यूज के मुताबिक विस्फोटकों से लदे एक वाहन को आतंकी ने चीनी इंजीनियरों के काफिले में घुसा दिया और एक वाहन से टक्कर मार दी। 
चीनी नागरिकों पर बढ़ रहे हमले : घटना में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हमले में मारे गए चीनी इंजीनियर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दासू जा रहे थे, जहां उनके ठहरने के लिए कैंप बना था। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में बेशम सिटी के पास हुआ। पिछले साल कई हमले पाकिस्तान में हुए थे, जिनमें चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया था। 
 
इकनॉमिक कॉरिडोर का हो रहा है विरोध : खासतौर पर पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रोजेक्ट चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का विरोध होता रहा है, जिसके चलते ये हमले हुए हैं।
बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में एक बड़े वर्ग का मानना है कि उनके संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
 
बलूच लिबरेशन आर्मी का हाथ : बलूचिस्तान में तो पाकिस्तान के निर्माण के दौर से ही अलगाववादी आंदोलन चलता रहा है। इसकी वजह यह है कि बलूचिस्तान के शासक कलात खान नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान में उनके राज्य का विलय हो। इस पर मोहम्मद अली जिन्ना ने भरोसा भी दिया था, लेकिन कुछ महीने बाद ही बंदूक के दम पर उसका विलय हो गया। बलूच लिबरेशन आर्मी समेत कई ऐसे हथियारबंद संगठन हैं, जो पाकिस्तान को निशाना बनाते रहे हैं। 
 
पुलिस कर रही है जांच : पुलिस का कहना है कि हमले के बाद उन लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जो घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। 
 
पुलिस ने कहा कि यह आत्मघाती हमला था। हम इसके बारे में डिटेल में जानकारी जुटा रहे हैं। मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा कि हम यह जांच करेंगे कि आखिर आत्मघाती हमलावर को वाहन कहां से मिला और कैसे वह काफिले तक पहुंच गया।

4 आतंकी भी मारे गए : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान के दौरान कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार को डेरा इस्माइल खान जिले में अभियान को अंजाम दिया गया।
 
‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए।
 
आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों और निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल रहे थे।
 
इसमें बताया गया कि मारे गए लोगों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।
 
बलूचिस्तान प्रांत में नौसेना के मुख्य हवाई अड्डे में से एक में सशस्त्र बलूच आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ किए जाने के दौरान इस अभियान को अंजाम दिया गया।
 
कम आबादी वाले प्रांत के अशांत जिले तुरबत में पीएनएस सिद्दीकी नौसैन्य हवाई अड्डे पर सोमवार रात हुए हमले में कम से कम चार आतंकवादी मारे गए। हमले में ‘फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान’ के एक जवान की भी जान चली गई।
 
प्रतिबंधित ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ ने दावा किया कि यह हमला उसकी मजीद ब्रिगेड ने किया। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट का अदालती जमानत की शर्त पर अहम फैसला