Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस नेता का दावा, अरुणाचल प्रदेश के 5 लोगों को चीन ने किया अगवा

हमें फॉलो करें कांग्रेस नेता का दावा, अरुणाचल प्रदेश के 5 लोगों को चीन ने किया अगवा
, शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (10:40 IST)
भारत और चीन सीमा विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चीनी सेना ने राज्य के 5 लोगों को अगवा कर लिया। 
 
कांग्रेस विधायक निनॉन्ग इरिंग ने कहा कि चीनी सैनिक बहुत अंदर तक घुस आए है और उन्होंने 5 लोगों को अगवा कर लिया। पीएलए ने यह हरकत ऐसे समय की है जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन और रूस के रक्षामंत्रियों के साथ बैठक कर रहे थे।
 
इरिंग ने दावा किया कि चीनी सैनिकों ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। कुछ माह पहले भी पीएलए ने इस तरह की हरकत की थी। चीन और पीएलए को इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच शुक्रवार को दो घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई जिसमें पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को कम करने पर ध्यान केन्द्रित रहा।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी सेना के पैंगोंग झील के दक्षिण तट में यथास्थिति बदलने के नए प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताई और वार्ता के माध्यम से गतिरोध के समाधान पर जोर दिया।
 
दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत का केन्द्र लंबे समय से चले आ रहे सीमा गतिरोध को हल करने के तरीकों पर था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिक्षक दिवस : मोदी ने डॉ. राधाकृष्णन को याद करते शिक्षकों के योगदान की सराहना की