Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

500 के नोट की धुलाई कथा...

Advertiesment
500 rs note
नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवंबर, 2016 को देश में 1000 और 500 के नोट बंद करने की घोषणा के बाद देश में नोटों को लेकर तरह-तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। कहीं नोट का रंग उड़ रहा है, तो कहीं नोट से गांधी जी का चित्र ही गायब है। कई जगह एटीएम से अधछपे नोट भी बाहर निकले। 
 
ताजा मामले में एक व्यक्ति ने ट्‍विटर पर 500 रुपए का नोट पोस्ट किया है, जिसका पूरी तरह रंग उड़ा हुआ है। दरअसल, रवि हांडा नामक व्यक्ति ने अपने ट्‍विटर हैंडल पल 500 रुपए का नोट पोस्ट किया, जिसका रंग लगभग पूरी तरह उड़ चुका है। 
 
रवि का कहना है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े डालने से पहले अपनी जेब जरूर चैक कर लें क्योंकि 500 का नया नोट सुरक्षित नहीं रह पाएगा। वैसे यदि वॉशिंग मशीन में कपड़े के साथ नोट धुलेगा तो पुराना हो या नई शायद ही सुरक्षित रह पाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेतनभोगियों के आयकर की सीमा हो साढ़े सात लाख




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi