Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के मयूर विहार में 6 वर्षीय बच्ची से रेप, गंभीर स्‍थिति में AIIMS में कराया भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली के मयूर विहार में 6 वर्षीय बच्ची से रेप, गंभीर स्‍थिति में AIIMS में कराया भर्ती
, गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (09:07 IST)
नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में एक 6 वर्षीय बच्ची से अमानुषिक कृत्य हुआ है। एक 6 वर्षीय बच्ची से 34 साल के आरोपी ने बलात्कार किया। बच्ची की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे एम्स में भर्ती कराना पड़ा।

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 साल का आरोपी समूगन मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है। उसने एक 6 साल की बच्ची का यौन शोषण किया व लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भाग गया। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। दिल्‍ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। यौन शोषण के बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्‍ची की हालत स्थिर है। सूचना मिलने पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया व उसे फांसी देने की मांग की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई हल्की बारिश, यूपी व एमपी में तेज वर्षा की संभावना