Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे ये 11 परिवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें 66 illegal Bangladeshi nationals arrested in Delhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 9 जून 2025 (16:48 IST)
Illegal Bangladeshi arrested : दिल्ली पुलिस ने वजीरपुर और नई सब्जी मंडी इलाकों में एक अभियान के दौरान 66 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे। ये विदेशी नागरिक हाल ही में हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) से यहां आए थे, जहां वे ईंट भट्ठों में काम करते थे। अवैध प्रवास पर बढ़ती निगरानी और मीडिया जांच के कारण यह लोग नूंह से यहां आए।
 
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे। यह अभियान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद 6 जून को चलाया गया।
पुलिस के अनुसार, ये विदेशी नागरिक हाल ही में हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) से यहां आए थे, जहां वे ईंट भट्ठों में काम करते थे। अवैध प्रवास पर बढ़ती निगरानी और मीडिया जांच के कारण यह लोग नूंह से यहां आए। पकड़े जाने से बचने के लिए ये लोग दो समूहों में बंट गए और वजीरपुर जेजे कॉलोनी और नयी सब्जी मंडी इलाके में बस गए।
 
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, कुल 35 लोगों को वजीरपुर से और 31 को नई सब्जी मंडी से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि परिवारों ने निगरानी से बचने के लिए जानबूझकर अपने मोबाइल फोन और पहचान संबंधी दस्तावेज छिपा रखे थे।
अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली में अनधिकृत विदेशी नागरिकों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar में लगातार चौथे दिन भी रही तेजी, बैंक शेयरों में बढ़त से Sensex 256 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी भी चढ़ा