Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माघी पूर्णिमा पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हमें फॉलो करें माघी पूर्णिमा पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
, शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (23:40 IST)
प्रयागराज। माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने शनिवार को गंगा और संगम में स्नान किया। माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही कल्पवासियों का महीनेभर का कल्पवास शनिवार को समाप्त हो गया। मेला अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शाम छह बजे तक सात लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस पर्व पर स्नान के साथ कल्पवासियों का कल्पवास पूर्ण होता है।

उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा पर भोर से स्नानार्थियों का हुजूम स्नान घाटों की ओर उमड़ पड़ा और मौसम बहुत ठंडा नहीं होने से भी लोगों की भीड़ दिनभर बढ़ती रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

इस दौरान, विभिन्न शिविरों में भंडारे का आयोजन किया गया जहां स्नानार्थियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। शहर में भी अलग-अलग जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिजिटल मीडिया गाइडलाइंस पर केंद्र सरकार की सफाई, नया नहीं पुराना है नियम